Monthly Current Affairs Hindi - Free PDF | May 2021

Monthly Current Affairs Hindi 2021 | May 2021 

Monthly Current Affairs Hindi 2021 / मासिक करंट अफेयर्स 2021:- 

मासिक करंट अफेयर्स UPSC, Banking, SSC और Railway की परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है।  इन सभी परीक्षाओ में अधिकतम सवाल करंट अफेयर्स तथा इससे सम्बंधित Static GK से सवालों को पूछा जाता हैं।अतः ये जो उम्मीदवार 2021 में आगामी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं के लिए बहुत महत्वपूर्ण भाग हैं, उन्हें इस सेक्शन की तैयारी अच्छी तरह से करनी चाहिए।  

सभी परीक्षाओ जैसे UPSC, SSC, IAS, Railway-RRB, UPPSC, UKPSC, TNPSC, MPPSC और बैंकिंग परीक्षाओं SBI Clerk, SBI PO, IBPS Clerk, IBPS PO, RRB, RBI,अन्य राज्य सरकारी  नौकरियों / परीक्षाओं के लिए नवीनतम करंट अफेयर्स और GK 2021 से सम्बंधित महत्वपूर्ण सवाल जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हमारे विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए हैं। जो तैयारी को मजबूत करेंगे।

May-2021-Monthly-Current-Affairs-Hindi-Free-PDF
Monthly Current Affairs Hindi

इस पृष्ठ पर मासिक आधार पर नवीनतम करंट अफेयर्स और GK तथ्यों को पढ़ते रहें। देश और दुनिया भर में हाल की घटनाओं के बारे में जागरूक रहें और आगामी सरकारी परीक्षाओं के लिए अपनी तैयारी को मजबूत करें।
Telegram पर हमारे साथ जुड़े :- Join Link

Yearly Current Affairs Hindi PDF / वार्षिक करंट अफेयर्स PDF:- 

इस भाग में GK के साथ वार्षिक करंट अफेयर्स को सम्मिलित किया गया है। इस तरह, आप दुनिया भर के सभी मामलों, विशेष रूप से सरकार परीक्षा की तैयारी के लिए संपर्क में रह सकते हैं।
कृपया ध्यान दें कि वार्षिक करंट अफेयर्स PDF फाइल हिंदी में उपलब्ध है।


Daily Current Affairs Hindi PDF / दैनिक करंट अफेयर्स PDF:- 

GK / दैनिक करंट अफेयर्स की नियमित जानकारी यहाँ PDF के रूप में दी गई है। PDF में सभी दैनिक GK अपडेट का एक संकलित रूप है। ये सरकारी संगठनों में सभी प्रकार की परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। 
कृपया ध्यान दें कि दैनिक करंट अफेयर्स PDF फाइल हिंदी में उपलब्ध है।


Monthly Current Affairs Hindi 2021 / करंट अफेयर्स 2021:- May     2021

यहां, हम मासिक समाचार और घटनाओं के आधार पर मासिक करेंट अफेयर्स (GK Updates), प्रश्न (Quiz), करेंट अफेयर्स PDF हिंदी में उपलब्ध करा रहे हैं।  

इस पृष्ठ पर, आने वाली सभी परीक्षाओ के अनुसार मई 2021 में हुई सभी राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय घटनाओं के आधार पर महत्वपूर्ण सवाल शामिल किये गए हैं। अतः आप इन्हे अच्छे से याद कर ले। 


महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स के प्रश्न :-

Q1. प्रतिवर्ष विश्व भर में 'अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस' (International Workers Day) कब मनाया जाता हैं?
उत्तर - 1 मई 

Q2. किस देश ने रोबोट प्रोटोटाइप 'NEO-01' क्लियर स्पेस डेब्रिस लॉन्च किया हैं?
उत्तर - चीन 

Q3. टाइम पत्रिका की वर्ष 2021 की 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की सूची में किस भारतीय कंपनी को शामिल किया गया हैं ?
उत्तर - जियो एवं बाइजूस 

Q4. हाल ही में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने G-7 डिजिटल एंड टेक्नोलॉजी मंत्री स्तरीय बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। जून 2021 में 47वे G-7 वार्षिक शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया जाएगा ?
उत्तर - यूनाइटेड किंगडम 

Q5. प्रतिवर्ष 'विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (World Press Freedom Day)' कब मनाया जाता हैं ?
उत्तर - 3 मई 

Q6. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किसे भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का डिप्टी गवर्नर बनाने को मंजूरी दी हैं ?
उत्तर - टी. रविशंकर 

Q7. हाल ही में कोविड-19 के कारण आम आदमी पार्टी के विधायक ने दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की हैं। भारतीय सविंधान के किस अनुच्छेद में राष्ट्रपति शासन का प्रावधान हैं?
उत्तर - अनुच्छेद 356 

Q8. हाल ही में किसे अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (IOC) के बिलीव इन स्पोर्ट्स अभियान का एम्बेसडर नियुक्त किया है ?
उत्तर - माइकल ली एवं पी. वी. सिंधु 

Q9. हाल ही में AIIMS के डायरेक्टर ने बताया की सीटी स्कैन करवाने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता हैं।  सीटी स्कैन (CT Scan Machine) की खोज किसने की थी ?
उत्तर - गॉडफ्रे हांसफिल्ड 

Q10. हाल ही में किस राज्य में 10 करोड़ साल पुराने डायनासोर की हड्डियों के जीवाश्म मिले हैं ?
उत्तर - मेघालय 

Q11. हाल ही में किस राज्य ने गोपबंधु सम्बदिका स्वास्थय बीमा योजना के तहत पत्रकारों को अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ता घोषित किया हैं ?
उत्तर - ओडिशा

Q12. हाल ही में सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMAE) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में बेरोजगारी की दर सर्वाधिक किस राज्य में हैं ?
उत्तर - हरियाणा 

Q13. हाल ही में किस राज्य में जलकुम्भी से बायोडिग्रेडेबल तथा कम्पोस्टेबल 'मुरहन योगा मैट' विकसित की हैं ?
उत्तर - असम 

Q14. प्रतिवर्ष 'विश्व रेडक्रॉस दिवस (World Red Cross Day)' कब मनाया जाता हैं ?
उत्तर - 8 मई 

Q15. हाल ही में लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट अवार्ड 2021 में स्पोर्ट्समैन ऑफ़ दी ईयर का अवार्ड किसे दिया गया ?
उत्तर - राफेल नडाल 

Q16. 7 मई 2021 को किस संगठन ने अपना 61वाँ स्थापना दिवस मनाया हैं ?
उत्तर - BRO 

Q17. हाल ही में किसने छाती एक्स-रे में COVID-19 का पता लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उपकरण ATMAN AI विकसित किया हैं ?
उत्तर - DRDO 

Q18. हाल ही में किसने मेड्रिड ओपन महिला सिगल्स का खिताब जीता ?
उत्तर - एरिना सबालेंका 

Q19. 8 मई 2021 को कोरोना के इलाज के लिए ड्रग 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-DG) दवा को आपातकालीन मंजूरी दी हैं।  यह दवा किस संस्था द्वारा विकसित की गई ?

Q20. प्रतिवर्ष विश्वभर में 'अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस' कब मनाया जाता हैं ?
उत्तर - 12 मई 

Q21. हाल ही में भारतीय मूल के प्रथम व्यक्ति जिसने 15वॉ शेख जायद बुक पुरस्कार जीता हैं ?
उत्तर -ताहेरा कुतुबुद्दीन 

Q22. हाल ही में नाइट फ्रैंक (Knight Frank) द्वारा जारी ग्लोबल प्राइम रेजिडेंशियल इंडेक्स 2021 में नई दिल्ली को कोनसा स्थान दिया गया हैं ?
उत्तर - 32वां 

Q23. हाल ही में भारत और इंडोनेशिया की नौसेनाओं ने पैसेज एक्सरसाइज (PASSEX) का आयोजन किया हैं।  इसका आयोजन कहाँ हुआ ?
उत्तर - अरब सागर 

Q24. हाल ही में 'विश्व खाद्य पुरस्कार 2021 (World Food Prize 2021)' किसे दिया गया ?
उत्तर - डॉ. शकुंतला हरकसिंह 

Q25. 13 मई 2021 को जारी पर्यावरणीय जोखिम आउटलुक 2021 (Environmental Risk outlook 2021) में भारत का सबसे जोखिम भरा शहर कोनसा हैं ?
उत्तर - दिल्ली  

Q26. 11-12 मई 2021 को आयोजित पहली ब्रिक्स रोजगार कार्य समूह (BRICS Employment Working Group) बैठक की मेजबानी किस देश द्वारा की गई ?
उत्तर - भारत 

Q27. ऑल टाइम फेवरेट फॉर चिल्ड्रन (All Time Favourite For Children) नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई हैं ?
उत्तर - रस्किन बॉन्ड 

Q28. हाल ही में चीन का तियानवेन-1 (Tianwen-1) मिशन चर्चा में रहा हैं।  यह किससे सम्बंधित हैं?
उत्तर - मंगल 

Q29. 16 मई 2021 को इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष एकल वर्ग का ख़िताब किसने जीता हैं?
उत्तर - राफेल नडाल 

Q30. हाल ही में 69वें मिस यूनिवर्स 2020 का ख़िताब किसने जीता ?
उत्तर - एंड्रिया मेजा 

Q31. हाल ही में किस देश ने सिमोर्ग (Simurgh) नामक अपना सुपर कंप्यूटर लॉन्च किया हैं ?
उत्तर - ईरान 

Q32. 17 मई 2021 को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित के.के.अग्रवाल का निधन हो गया। उनका संबंध किस क्षेत्र से था ?
उत्तर - मेडिकल

Q33. 17 मई 2021 को पश्चिम बंगाल में विधान परिषद् के गठन हेतु राज्य केबिनेट ने मंजूरी दी हैं। भारतीय सविंधान के किस अनुच्छेद में राज्य विधान परिषद् के गठन का उल्लेख हैं ?
उत्तर - अनुच्छेद 169 

Q34. हाल ही में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) प्रमोशन में विश्व खिताब जीतने वाले पहले भारतीय मूल के फाइटर कौन बने हैं ?
उत्तर - अर्जुन सिंह भुल्लर 

Q35. 19 मई 2021 को 6 भारतीय सांस्कृतिक विरासत स्थलों ने यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों (UNESCO World Heritage Sites) की संभावित सूचि में जगह बनाई हैं। इनमें शामिल हैं ?
उत्तर - महाराष्ट्र सैन्य वास्तुकला, नर्मदा घाटी के भेड़ाघाट लमेटाघाट, हीरे बेंकल मेगालिथिक साइट

Q36. वर्ष 2022 का विंटर ओलंपिक किस देश में आयोजित होगा ?
उत्तर - चीन 

Q37. हाल ही में मार्था करंबु कूम किस देश की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनी हैं ?
उत्तर - केन्या

Q38. प्रतिवर्ष 'अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस (International Day for Biological Diversity)' कब मनाया जाता हैं ?
उत्तर - 22 मई

Q39. 21 मई 2021 को प्रसिद्ध पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का निधन हो गया। इनके नेतृत्व में कोनसा आंदोलन चलाया गया ?
उत्तर - चिपको आंदोलन 

Q40. हाल ही में किस भारतीय कोरियोग्राफर को वर्ल्ड कोरियोग्राफी अवार्ड 2020 दिया गया हैं ?
उत्तर - सुरेश मुकुंद 

Q41. आईएनएस राजपूत, एक निर्देशित मिसाइल विध्वंसक को कितने वर्षो तक राष्ट्र की सेवा करने के बाद सेवामुक्त कर दिया गया हैं ?
उत्तर - 41 साल 

Q42. निम्नलिखित में से किस राज्य की सरकार ने 'मिशन ऑक्सीजन सेल्फ-रिलायंस' लॉन्च किया हैं ?
उत्तर - महाराष्ट्र 

Q43. 23 मई 2021 को परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्रीकुमार बनर्जी का निधन हो गया। वर्तमान में परमाणु ऊर्जा आयोग का अध्यक्ष कौन हैं ?
उत्तर - के.एन.व्यास

Q44. हाल ही में निरागोंगा ज्वालामुखी में विस्फोट के कारण चर्चा में रहा हैं। यह किस देश में स्थित हैं ?
उत्तर - कांगो 

Q45. हाल ही में किसे इंडिया बायो-डायवर्सिटी अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया ?
उत्तर - शाजी एन.एम.

Q46. हाल ही में नवम्बर 2021 तक अफ़्रीकी चीतों को कुनो नेशनल पार्क में लाए जाने की घोषणा की गई हैं। यह पार्क किस राज्य में स्थित हैं ?
उत्तर - मध्य प्रदेश 

Q47. 25 मई 2021 को किसे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) का निदेशक नियुक्त किया गया हैं ?
उत्तर - सुबोध कुमार जायसवाल 

Q48. हाल ही में किस देश के वैज्ञानिको ने पहली बार लैब में मानव स्टेम सेल से एक कृत्रिम 'मिनी हार्ट' विकसित किया हैं ?
उत्तर - ऑस्ट्रिया 

Q49. ताशकंद में जूनियर विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप 2021 में किसने रजत पदक जीता हैं ?
उत्तर - अंचिता शूली

Q50. अमर्त्य सेन को सामाजिक विज्ञान श्रेणी में प्रिंसेस ऑफ़ ऑस्टुरियस अवार्ड से सम्मानित किया गया हैं। यह किस देश का सर्वोच्च पुरस्कार हैं ?
उत्तर - स्पेन

Q51. PM नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर को उनकी _____जयंती पर श्रद्धांजलि दी?
उत्तर - 138वीं

Q52. रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) के सचिव का नाम बताइए, जिनका कार्यकाल हाल ही में एक साल के लिए बढ़ा दिया गया हैं ?
उत्तर -  सामंत कुमार गोयल

Q53. राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (NEERI), जिसने कोविड परीक्षण के लिए नई तकनीक विकसित की हैं, ________ में स्थित हैं ?
उत्तर - नागपुर

Q54. RBI ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के प्रावधानों के उल्लंघन के लिए किस बैंक पर 10 करोड़ रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया हैं ?
उत्तर - HDFC बैंक

Q55. राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार किसे दिया गया हैं ?
उत्तर - कुलदीप सिंह

Q56. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) जो खबरों में हैं का मुख्यालय ____ में हैं ?
उत्तर - नई दिल्ली

Q57. PGCIL कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में समर्थन और योगदान देने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा हैं। इसका मुख्यालय ___ में हैं ?
उत्तर -  गुड़गांव
 

Monthly Current Affairs Hindi PDF / मासिक करेंट अफेयर्स PDF:- 

मासिक करंट अफेयर्स 2021 आगामी परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। वर्ष 2021 में आयोजित होने वाली सभी परीक्षा में कम से कम पिछले छह महीनों के करंट अफेयर्स का ज्ञान आवश्यक होता है। 

इसलिए, उम्मीदवार खेल, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, अर्थव्यवस्था, रैंक और रिपोर्ट, शिखर सम्मेलन और सम्मेलन, वर्तमान बैंकिंग समाचार, समझौते, नियुक्ति, विज्ञान, सरकार की योजनाओं सहित नवीनतम GK विषयों को जानने के लिए हमारी वेबसाइट Visit करते रहें। 

Monthly Current Affairs Hindi Questions 2021 / मासिक करंट अफेयर्स प्रश्न 2021:- 

यहाँ मई महीने के करंट अफेयर्स प्रश्न दिए गए हैं। ये प्रश्न परीक्षार्थी की तैयारी को आसान बनाने में मदद करने के लिए परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के रुझानों के आधार पर तैयार किए गए हैं। समाधान के साथ प्रश्न प्राप्त करने के लिए इस पृष्ठ को देखें समय-समय पर Visit करते रहे। 

1 Comments

Previous Post Next Post