Daily Current Affairs Hindi 2021 | 13 May 2021
Daily Current Affairs Hindi 2021 / करंट अफेयर्स 2021:- 13 May 2021
Daily करंट अफेयर्स UPSC, Banking, SSC और Railway की परीक्षाओं के
लिए महत्वपूर्ण है। इन सभी परीक्षाओ में अधिकतम सवाल करंट अफेयर्स तथा इससे सम्बंधित Static GK से सवालों को पूछा जाता हैं।अतः
ये जो उम्मीदवार 2021 में आगामी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं के लिए
बहुत महत्वपूर्ण भाग हैं, उन्हें इस सेक्शन की तैयारी अच्छी तरह से करनी
चाहिए।
इस पृष्ठ पर दैनिक आधार पर नवीनतम करंट अफेयर्स और GK तथ्यों को पढ़ते रहें।
देश और दुनिया भर में हाल की घटनाओं के बारे में जागरूक रहें और आगामी
सरकारी परीक्षाओं के लिए अपनी तैयारी को मजबूत करें।
Telegram पर हमारे साथ जुड़े :- Join Link
Daily Current Affairs Hindi 2021 / दैनिक करंट अफेयर्स 2021:- 13 May 2021
यहां, हम दैनिक समाचार और घटनाओं के आधार पर दैनिक करेंट अफेयर्स (GK
Updates), प्रश्न (Quiz), करेंट अफेयर्स PDF हिंदी में उपलब्ध करा रहे
हैं।
इस पृष्ठ पर आने वाली सभी परीक्षाओ के अनुसार 2021 में हुई सभी राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय घटनाओं के आधार पर महत्वपूर्ण
सवाल शामिल किये गए हैं। अतः आप इन्हे अच्छे से याद कर ले।
Daily Current Affairs Hindi/ महत्वपूर्ण दैनिक करेंट अफेयर्स के प्रश्न :- 13 May 2021
GK Question Of The Day:- कल के सवाल का उत्तर
#32. वैष्णो देवी मंदिर किस राज्य में स्थित है?
[A] हिमाचल प्रदेश में
[B] उत्तराखंड में
[C] जम्मू-कश्मीर ✅
[D] गुजरात में
Answer:- जम्मू-कश्मीर
आज के (13 मई 2021) Daily Current Affairs Hindi:- One Liner
1. नेपाल के PM के.पी.शर्मा ओली ने संसद में खोया विश्वास मत।
2. बांग्लादेश ने चीन को सुनाई दो टूक. भारत वाले गुट पर दी थी धमकी।
3. जल जीवन मिशन के तहत पुडुचेरी के ग्रामीण क्षेत्रों में मिले 100% नल कनेक्शन।
4. हमास ने 130 से ज्यादा रॉकेट इजरायल पर दागे, नेतन्याहू ने घोषित की इमरजेंसी।
5. अटलांटिक को पार करने वाला दुनिया का पहला मानव रहित पोत होगा मेफ्लावर 400 .
6. ग्लोबल प्राइम रेजिडेंशियल इंडेक्स 2021 में 32वें स्थान पर रहा नई दिल्ली।
7. केरल की सबसे पुरानी MLA तथा पहली राजस्व मंत्री के.आर.गौरी अम्मा का हुआ निधन।
8. ऑनलाइन बाढ़ रिपोर्टिंग प्रणाली अपनाने वाला प्रथम राज्य बना असम।
9. ISRO ने विकसित किए 3 प्रकार के वेंटिलेटर और 1 ऑक्सीजन कंसेन्टेटर।
10. मध्य प्रदेश में होगी देश की पहली म्यूकर माइकोसिस यूनिट स्थापित।
आज के (13 मई 2021) Daily Current Affairs Hindi के सवाल :-
Q1. 10 मई 2021 को नेपाल के प्रधानमंत्री ____ ने संसद में विश्वास मत खो दिया हैं ?
उत्तर - के.पी.शर्मा ओली
Q2. 10 मई 2021 को चीन ने बांग्लादेश को क्वाड (QUAD) में किसी भी तरह की भागीदारी का विचार करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी हैं। क्वाड में कौन शामिल नहीं हैं ?
उत्तर - रूस
Q3. जल शक्ति मंत्रालय के अनुसार 10 मई 2021 को किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 100% पाइप कनेक्शन का लक्ष्य है ?
उत्तर - पुडुचेरी
Q4. हाल ही में हमास (Hamas) ने इजरायल की राजधानी तेल अवीव पर 130 से ज्यादा रॉकेट दागे हैं, जिसके बाद इजरायल ने आपातकाल की घोषणा कर दी। हमास का गठन कब हुआ था ?
उत्तर - वर्ष 1987
Q5. बीते दिनों समाचार पत्रों की सुर्खियों में रहा मेफ्लावर 400 क्या हैं ?
उत्तर - मानव रहित पोत
Q6. हाल ही में नाइट फ्रैंक (Knight Frank) द्वारा जारी ग्लोबल प्राइम रेजिडेंशियल इंडेक्स 2021 में नई दिल्ली को कोनसा स्थान दिया गया हैं ?
उत्तर - 32वां
Q7. 11 मई 2021 को किस राज्य की पहली राजस्व मंत्री के.आर.गौरी अम्मा का निधन हो गया हैं ?
उत्तर - केरल
Q8. 8 मई 2021 को कोनसा राज्य ऑनलाइन बाढ़ रिपोर्टिंग (Online Flood Reporting System) अपनाने वाला भारत का प्रथम राज्य बना हैं ?
उत्तर - असम
Q9. हाल ही में किसने श्वास (SHWAAS) नामक एक ऑक्सीजन कंसन्टेटर (MOC) को विकसित किया हैं?
उत्तर - ISRO
Q10. 12 मई 2021 को कहाँ पर देश की पहली म्यूकर माइकोसिस यूनिट लगाने की घोषणा की गई ?
उत्तर उत्तर - मध्य प्रदेश
GK Question Of The Day:- आज का सवाल
#33. निम्नलिखित में से कौन सी घटना प्रकाश और ध्वनि दोनों में घटित नही होती है
[A] विवर्तन
[B] ध्रुवण
[C] परावर्तन
[D] अपवर्तन
यदि आपको उत्तर पता हैं तो आपका उत्तर हमें कमेंट करें। कल इस प्रश्न का सही उत्तर अवश्य देखे।
Current Affairs Hindi Questions 2021 / करंट अफेयर्स प्रश्न 2021:-
यहाँ करंट अफेयर्स प्रश्न दिए गए हैं। ये प्रश्न परीक्षार्थी की तैयारी को
आसान बनाने में मदद करने के लिए परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के रुझानों के
आधार पर तैयार किए गए हैं। समाधान के साथ प्रश्न प्राप्त करने के लिए इस
पृष्ठ को समय-समय पर Visit करते रहे।
