Daily Current Affairs Hindi - Free PDF | 20 May 2021

Daily Current Affairs Hindi 2021 | 20 May 2021

Daily Current Affairs Hindi 2021 / करंट अफेयर्स 2021:- 20 May 2021

Daily करंट अफेयर्स UPSC, Banking, SSC और Railway की परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है।  इन सभी परीक्षाओ में अधिकतम सवाल करंट अफेयर्स तथा इससे सम्बंधित Static GK से सवालों को पूछा जाता हैं।अतः ये जो उम्मीदवार 2021 में आगामी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं के लिए बहुत महत्वपूर्ण भाग हैं, उन्हें इस सेक्शन की तैयारी अच्छी तरह से करनी चाहिए।

20-May-2021-Daily-Current-Affairs-Hindi-Free-PDF
Daily Current Affairs Hindi

Telegram पर हमारे साथ जुड़े :- Join Link

Daily Current Affairs Hindi 2021 / दैनिक करंट अफेयर्स 2021:- 20 May 2021

यहां, हम दैनिक समाचार और घटनाओं के आधार पर दैनिक करेंट अफेयर्स (GK Updates), प्रश्न (Quiz), करेंट अफेयर्स PDF हिंदी में उपलब्ध करा रहे हैं।  

Daily Current Affairs Hindi/ महत्वपूर्ण दैनिक करेंट अफेयर्स के प्रश्न :- 20 May 2021

GK Question Of The Day:- कल के सवाल का उत्तर 

#38. कोलेरू झील कहाँ स्थित है ?
[A] आंधप्रदेश ✔
[B] महाराष्ट्र
[C] उत्तराखंड
[D] हिमाचल प्रदेश

Answer:-  आंधप्रदेश

आज के (20 मई 2021) Daily Current Affairs Hindi:- One Liner

1. बंगाल में पाँच दशक के बाद विधान परिषद् बहाल करने में जुटी ममता सरकार। 
2. IMD ने तौकते के बाद वर्ष के दूसरे चक्रवात 'यश' की दी चेतावनी। 
3. दिल्ली में कोरोना से मरने वालों के परिजनों को मिलेगी 50,000 की आर्थिक मदद। 
4. पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता चमन लाल गुप्ता का हुआ निधन। 
5. नई WhatsApp पॉलिसी पर केंद्र सरकार की सख्त चेतावनी, अपनी प्राइवेसी पॉलिसी वापस ले नहीं तो होगी कानूनी करवाई। 
6. MMA खिताब जितने वाले भारतीय मूल के पहले फाइटर बने अर्जुन भुल्लर। 
7. अब ऑनलाइन धोखेबाजो पर कसेगी नकेल, IIT रोपड़ ने विकसित किया 'फेक-बस्टर' डिटेक्टर। 
8. राजस्थान व हरियाणा सरकार ने ब्लैक फंगस को महामारी किया घोषित। 
9. जमीन और आसमान के बाद समुद्र में शुरू हुआ इजरायल और हमास का युद्ध, सेना ने तबाह हमास की पनडुब्बी। 
10. विश्व की प्रमुख क्रिप्टोकरेन्सी में आई बड़ी गिरावट।   


आज के (20 मई 2021) Daily Current Affairs Hindi के सवाल :-

Q1. 17 मई 2021 को पश्चिम बंगाल में विधान परिषद् के गठन हेतु राज्य केबिनेट ने मंजूरी दी हैं। भारतीय सविंधान के किस अनुच्छेद में राज्य विधान परिषद् के गठन का उल्लेख हैं ?
उत्तर - अनुच्छेद 169 

Q2. 19 मई 2021 को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चक्रवाती तूफान 'यश' के आने की चेतावनी दी हैं। इसका नामकरण किस देश द्वारा किया गया ?
उत्तर - ओमान 

Q3. 18 मई 2021 को किस राज्य/संघशासित प्रदेश ने कोविड-19 से किसी सदस्य को खोने वाले हर परिवार के लिए 50,000 रुपये के मुआवजे की घोषणा की हैं ?
उत्तर - दिल्ली 

Q4. 18 मई 2021 को चमन लाल गुप्ता का निधन हो गया। वे थे ?
उत्तर - राजनीतिज्ञ 

Q5. हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स और सुचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने WhatsApp को अपनी नई गोपनीयता नीति (Privacy Policy) वापस लेने के लिए निर्देश दिए हैं। WhatsApp भुगतान सेवाओं को शुरू करने वाला पहला देश कोनसा हैं ?
उत्तर - भारत 

Q6. हाल ही में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) प्रमोशन में विश्व खिताब जीतने वाले पहले भारतीय मूल के फाइटर कौन बने हैं ?
उत्तर - अर्जुन सिंह भुल्लर 

Q7. ऑनलाइन फरेबी का पता लगाने के लिए 'फेक-बस्टर' नामक डिटेक्टर किसने विकसित किया हैं ?
उत्तर - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ 

Q8. हाल ही में किस राज्य ने म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) को महामारी घोषित किया हैं ?
उत्तर - राजस्थान व हरियाणा 

Q9. बल्फोर घोषणा (Balfour Declaration) का संबंध किससे हैं, जी बीते दिनों समाचार पत्रों की सुर्खियों में रही हैं ?
उत्तर - इजरायल-फिलिस्तीन विवाद 





GK Question Of The Day:- आज का सवाल 

#39. भारत में खारे पानी की सबसे बड़ी तटीय झील कौनसी हैं ?
[A] चिल्का झील 
[B] थोल झील 
[C] कोडाइकनाल झील 
[D] साम्भर झील 

यदि आपको उत्तर पता हैं तो आपका उत्तर हमें कमेंट करें। कल इस प्रश्न का सही उत्तर अवश्य देखे।  


Daily Current Affairs Hindi PDF / दैनिक करेंट अफेयर्स PDF:- 

दैनिक करंट अफेयर्स 2021 आगामी परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। वर्ष 2021 में आयोजित होने वाली सभी परीक्षा में कम से कम पिछले छह महीनों के करंट अफेयर्स का ज्ञान आवश्यक होता है। 

Current Affairs Hindi Questions 2021 / करंट अफेयर्स प्रश्न 2021:- 

यहाँ करंट अफेयर्स प्रश्न दिए गए हैं। ये प्रश्न परीक्षार्थी की तैयारी को आसान बनाने में मदद करने के लिए परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के रुझानों के आधार पर तैयार किए गए हैं। समाधान के साथ प्रश्न प्राप्त करने के लिए इस पृष्ठ को समय-समय पर Visit करते रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post