Daily Current Affairs Hindi 2021 | 3 May 2021
Daily Current Affairs Hindi 2021 / करंट अफेयर्स 2021:- 3 May 2021
Daily करंट अफेयर्स UPSC, Banking, SSC और Railway की परीक्षाओं के
लिए महत्वपूर्ण है। इन सभी परीक्षाओ में अधिकतम सवाल करंट अफेयर्स तथा इससे सम्बंधित Static GK से सवालों को पूछा जाता हैं।अतः
ये जो उम्मीदवार 2021 में आगामी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं के लिए
बहुत महत्वपूर्ण भाग हैं, उन्हें इस सेक्शन की तैयारी अच्छी तरह से करनी
चाहिए।
Daily Current Affairs Hindi 2021 / दैनिक करंट अफेयर्स 2021:- 3 May 2021
यहां, हम दैनिक समाचार और घटनाओं के आधार पर दैनिक करेंट अफेयर्स (GK
Updates), प्रश्न (Quiz), करेंट अफेयर्स PDF हिंदी में उपलब्ध करा रहे
हैं।
Daily Current Affairs Hindi/ महत्वपूर्ण दैनिक करेंट अफेयर्स के प्रश्न :- 3 May 2021
GK Question Of The Day:- कल के सवाल का उत्तर
#23. होम रूल लीग की शुरुआत किसने की थी?
[A] एनी बेसेंट ✅
[B] जयप्रकाश नारायण
[C] रविन्द्र नाथ टैगोर
[D] आचार्य नरेंद्र देव
Answer:- एनी बेसेंट
आज के (3 मई 2021) Daily Current Affairs Hindi:- One Liner
1. भारत और रूस '2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद' करेंगे स्थापित।
2. भारतीय नौसेना ने शुरू किया ऑपरेशन समुद्र सेतु II .
3. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने G-7 डिजिटल एंड टेक्नोलॉजी मंत्रिस्तरीय बैठक में किया भारत का प्रतिनिधित्व।
4. आज विश्व भर में मनाया जाएगा विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस।
5. इजऱाइल के धार्मिक उत्सव लाग बी ओमर के दौरान मची भगदड़ में 44 यहूदियों की मौत।
6. LIC दुनिया के शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान बीमा ब्रांड में शामिल।
7. सयुक्त राष्ट्र ने जारी की वैश्विक वन लक्ष्य रिपोर्ट 2021 .
8. अल्बानिया में नाटो सैन्य अभ्यास डिफेंडर यूरोप 21 हुआ शुरू।
9. एक्सिस बैंक ने अमिताभ चौधरी को तीन साल के लिए फिर से बैंक का MD & CEO बनाया।
10. सत्यजीत रे की जन्म शताब्दी पर साल भर देश विदेश में मनेगा जश्न।
आज के (3 मई 2021) Daily Current Affairs Hindi के सवाल :-
Q1. हाल ही में भारत और रूस के बीच '2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद' स्थापित करने के लिए सहमति हुई हैं। इसमें कोनसे दो मंत्री भाग लेते हैं ?
उत्तर - विदेश मंत्री- रक्षा मंत्री
Q2. हाल ही में किसने भारत में ऑक्सीजन से भरे कंटेनरो के शिपमेंट के लिए ऑपरेशन समुद्र सेतु II लॉन्च किया हैं ?
उत्तर - भारतीय नौसेना
Q3. हाल ही में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने G-7 डिजिटल एंड टेक्नोलॉजी मंत्री स्तरीय बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। जून 2021 में 47वे G-7 वार्षिक शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया जाएगा ?
उत्तर - यूनाइटेड किंगडम
Q4. प्रतिवर्ष 'विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (World Press Freedom Day)' कब मनाया जाता हैं ?
उत्तर - 3 मई
Q5. बीते दिनों में चर्चा में रहा 'लाग बी ओमर उत्सव (Lag B'Omer Festival)' किस देश से सम्बंधित हैं?
उत्तर - इजराइल
Q6. हाल ही में कंसल्टेंसी फर्म ब्रांड फाइनेंस 2021 रैंकिंग में पहली बार कोनसी भारतीय बीमा कंपनी शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान बीमा ब्रांड में शामिल हुई हैं ?
उत्तर - भारतीय जीवन बीमा निगम
Q7. हाल ही में किसने वैश्विक वन लक्ष्य रिपोर्ट (Global Forest Goals Report) 2021 जारी की हैं ?
उत्तर - सयुक्त राष्ट्र
Q8. हाल ही में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) ने किस देश में डिफेंडर यूरोप 21 (Defender Europe 21) सयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया हैं ?
उत्तर - अल्बानिया
Q9. हाल ही में अमिताभ चौधरी को तीन साल के लिए फिर से किस बैंक ने प्रबंध निदेशक(MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाने को मंजूरी दी हैं ?
उत्तर - एक्सिस (Axis)
Q10. 2 मई 2021 को भारतीय फिल्म के मशहूर निर्माता सत्यजीत रे का 100वॉँ जन्मदिन मनाया गया। इन्हे किस वर्ष भारत रत्न दिया गया ?
उत्तर - वर्ष 1992
GK Question Of The Day:- आज का सवाल
#24. बालगंगाधर तिलक का लोकप्रिय नाम क्या था?
[A] जननायक
[B] लोकमान्य
[C] लोकनायक
[D] दीनबंधु
यदि आपको उत्तर पता हैं तो आपका उत्तर हमें कमेंट करें। कल इस प्रश्न का सही उत्तर अवश्य देखे।
