20 July 2021 Current Affairs Today in Hindi PDF | 20 जुलाई 2021 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स के सवाल

 Current Affairs Today | 20 July 2021

आज हम 20 जुलाई 2021 के करंट अफेयर्स के सवालों के बारें में चर्चा करेंगे।  Current Affairs एक ऐसा भाग हैं जो आपको किसी भी सरकारी नौकरी की परीक्षा में अच्छे अंक दिला सकता हैं।  अगर आप हमारे साथ Daily Current Affairs की तैयारी Regular होकर करते हैं तो में आपको यकीन दिलाता हु की आपको परीक्षा में 10-15 Current Affairs Today के इस भाग से देखने को मिलेंगे। 

अगर आप Daily Current Affairs की Updates पाना चाहते हैं तो हमारे साथ Telegram पर जुड़ सकते हैं। 

आइए 20 जुलाई 2021 के करंट अफेयर्स के सवालों की और बढ़ते हैं। 

20 July 2021 Current Affairs Today Questions

Q1. 15वें वित्त आयोग ने ऑनलाइन सीखने और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विकास के लिए कितनी राशि देने की सिफारिश की हैं ?
[A] 3189 करोड़ रुपये 
[B] 5144 करोड़ रुपये 
[C] 9133 करोड़ रुपये 
[D] 6143 करोड़ रुपये 

उत्तर -  6143 करोड़ रुपये 
  • 15वें वित्त आयोग ने भारत में उच्च शिक्षा के लिए क्षेत्रीय भाषाओ में ऑनलाइन सीखने और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विकास के लिए  6143 करोड़ रुपये के अनुदान की सिफारिश की हैं। यह घोषणा लोकसभा में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की। 

Q2. पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने _____ में IMD मुख्यालय में मानसून के रुझानों की समीक्षा की ?
[A] पुणे 
[B] लखनऊ 
[C] नई दिल्ली 
[D] बेंगलुरु 

उत्तर - नई दिल्ली 
  • पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली  में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) मुख्यालय में मानसून के रुझानों की समीक्षा की। उन्होंने विभाग के विशिष्ट उपग्रह और रडार अनुभागों में भी जाकर वास्तविक समय के आधार पर डेटा की खरीद की प्रक्रिया पर चर्चा की। 
  • IMD  के देश भर में 27 राडार  फैले हुए है और आने वाले वर्षो में राडार की संख्या 50 हो जाएगी। 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)
  • संस्थापक - भारत सरकार 
  • स्थापना - 1875 
  • महानिदेशक - मृत्युंजय महापात्र 
  • मूल संगठन - पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय 
  • मुख्यालय - नई दिल्ली 

Q3. भारत में जयनगर और नेपाल में कुर्था के बीच ट्रैन की आवाजाही का सफल परिक्षण हाल ही में किया गया था। इस रेल खंड की लागत ______ हैं ?
[A] 566 करोड़ 
[B] 619 करोड़ 
[C] 359 करोड़ 
[D] 812 करोड़ 

उत्तर - 619 करोड़ 
  • भारत में जयनगर और नेपाल में कुर्था के बीच ट्रैन की आवाजाही का सफल परिक्षण किया गया। 
  • 34.50 किमी लंबा रेल खंड दोनों देशो के बीच रेल लाइन लिंक का पहला खंड हैं। 
  • यह बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर को नेपाल के महोतरी जिले के कुर्था से जोड़ता हैं। 

नेपाल 
  • राष्ट्रपति - बिद्या देवी भंडारी 
  • प्रधानमंत्री - शेर बहादुर देउबा 
  • राजधानी - काठमांडू 
  • मुद्रा - नेपाली रूपया 

Q4. ब्लॉकचैन तकनीक का उपयोग करके शैक्षिक दस्तावेज जारी करने वाला भारत का पहला राज्य कोनसा होगा?
[A] महाराष्ट्र 
[B] राजस्थान 
[C] केरल 
[D] मध्य प्रदेश 
उत्तर -  महाराष्ट्र 
  • महाराष्ट्र देश का पहला राज्य होगा जो ब्लॉकचैन तकनीक का उपयोग करके शैक्षिक दस्तावेज जारी करेगा।
  • इस तकनीक का उपयोग कर लगभग 10 लाख डिप्लोमा प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। 
  • दस्तावेजों के सत्यापन के साथ जालसाजी से बचने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। 
  • सिंगापूर , माल्टा  और बहरीन ही इस तकनीक का उपयोग करने वाले देश हैं। 
महाराष्ट्र 
  • राज्यपाल - भगत सिंह कोश्यारी  
  • मुख्यमंत्री - उद्धव ठाकरे 
  • राजधानी - मुंबई 

Q5. किस राज्य की सरकार ने राज्य में प्रवेश करने के लिये RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी हैं ?
[A] बिहार 
[B] नागालैंड 
[C] असम 
[D] उत्तर प्रदेश 

उत्तर - उत्तर प्रदेश 
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने यात्रा के किसी भी माध्यम से राज्य में प्रवेश करने के लिए 72 घंटे भीतर RT-PCR -ve रिपोर्ट प्राप्त करना अनिवार्य कर दिया हैं। 
  • यह सभी के लिए नहीं बल्कि महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु जैसे उच्च प्रभाव वाले राज्यों से आने वाले लोगो के लिए हैं। 
उत्तर प्रदेश 

● राज्य: - 24 जनवरी 1950
● राजधानी: - लखनऊ
● जिले: - 75
● राज्यपाल: - आनंदीबेन पटेल
● मुख्यमंत्री: - योगी आदित्यनाथ
● उप मुख्यमंत्री: - केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा 
● राज्यसभा: - 31 सीटें
● लोकसभा: - 80 सीटें
● राज्य स्तनपायी: - बरसिंघा
● राज्य पक्षी: - सॉर्स क्रेन
● राज्य फूल: - पलाश
● राज्य वृक्ष: - अशोक

Q6. टोक्यो ओलम्पिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए किस राज्य में ओलम्पिक सेल्फी पॉइंट स्थापित किए गए हैं ?
[A] हरियाणा 
[B] पंजाब 
[C] छत्तीसगढ़ 
[D] ओडिशा 

उत्तर -  छत्तीसगढ़ 
  •  छत्तीसगढ़  में लोग ओलम्पिक खेलो में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उत्साह दिखा रहे हैं। 
  • टोक्यो ओलम्पिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर में 4 सार्वजानिक स्थानों पर ओलम्पिक सेल्फी पॉइंट स्थापित किए गए हैं। 
  • भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय ओलम्पिक संघ द्वारा एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया हैं। 
  • इस क्विज के विजेता को भारतीय टीम की जर्सी साथ-साथ भारतीय खिलाड़ियों से मिलने का मौका मिलेगा। 
छत्तीसगढ़ 
  • राज्यपाल - अनुसुइया उइके 
  • मुख्यमंत्री - भूपेश बघेल 
  • राजधानी - रायपुर (कार्यकारी शाखा)

Q7. किस राज्य सरकार ने राष्ट्रीय खेलो में पदक विजेताओं को नौकरी देने का फैसला किया हैं ?
[A] कर्नाटक 
[B] असम 
[C] सिक्किम 
[D] मणिपुर 

उत्तर - असम 
  • असम सरकार ने राष्ट्रीय खेलो में पदक विजेताओं को नौकरी देने का फैसला किया हैं। 
  • ओलम्पिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलो पदक विजेताओं के साथ-साथ राष्ट्रीय खेलो में पदक विजेताओं भी सरकारी नौकरी मिलेगी। 
असम  
● राजधानी:- दिसपुर
● सबसे बड़ा शहर:- गुवाहाटी
● क्षेत्रफल:- 78,438 किमी² 
●  ज़िले:- 33
● राजभाषा:- असमिया
● गठन:- 26 जनवरी 1960
● राज्यपाल:- जगदीश मुखी
● मुख्यमंत्री:- हिमंत बिस्वा सरमा (भाजपा)
● विधानमण्डल :- एकसदनीय
● विधान सभा सीटें:-  126 
● राज्य सभा सीटें:-  7 सीटें
● लोक सभा सीटें:-  14 
● उच्च न्यायालय:- गुवाहाटी उच्च न्यायालय


Q8. THE WORST PERSON IN THE WORLD में उनके प्रदर्शन लिए 74वें वार्षिक कान फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार किसने जीता हैं ?
[A] एमी जैक्सन 
[B] रेनेट रिन्सवे 
[C] निकोल किडमैन 
[D] चार्लीज़ थेरॉन 

उत्तर -  रेनेट रिन्सवे 
  • 74वां वार्षिक कान फिल्म महोत्सव 6 से 17 जुलाई 2021 तक चला। 
पुरस्कार विजेताओं की सूचि -
  • पाल्मे डी'ओर - टाइटेन (फ्रांस) के लिए जूलिया डुकोर्नी 
  • सर्वश्रेष्ठ निदेशक - लेओस कैरेक्स , एनेट (फ्रांस)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - रेनेट रिन्सवे को 'THE WORST PERSON IN THE WORLD' के लिए 
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - कालेब लैंड्री जोन्स को 'Nitram' के लिए 
  • सर्वश्रेष्ठ पहली फिल्म - एंटोनेटा कुसिजनोविक को 'Murina' (क्रोएशिया) के लिए 
  • सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म - हांगकांग की ' All The Crows in The World' के लिए टैग थी को 

Q9. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में 2021 का ब्रिटिश ग्रांड प्रीक्स जीता ?
[A] नोवाक जोकोविच 
[B] डेनियल मेदवेदेव 
[C] राफेल नडाल 
[D] लुईस हेमिल्टन 

उत्तर - लुईस हेमिल्टन 
  • 2021 का ब्रिटिश ग्रांड प्रीक्स 2021 फार्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप का 10वां दौर था। 
  • UK के मर्सिडीज ड्राइवर लुईस हेमिल्टन फॉर्मूला वन ब्रिटिश ग्रांड प्रीक्स 2021 जीता। 

Q10. 'Kashmiri Century : Portrait of a society in Flux ' नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई हैं ? 
[A] खगेश गौतम 
[B] अरुण सेनगुप्ता 
[C] अभिषेक सिंघवी 
[D] खेमलता वखलु 

उत्तर - खेमलता वखलु 


Current Affairs Hindi Today - 20 July 2021 PDF

20 July 2021 Current Affairs की फ्री PDF नीचे दिए हुए लिंक से Download कर सकते हैं। 

Download PDF


धन्यवाद 🙏

Post a Comment

Previous Post Next Post